नवलगढ़ में एसएफआई समेत कई संगठनों ने किया प्रदर्शन:पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
नवलगढ़ में एसएफआई समेत कई संगठनों ने किया प्रदर्शन:पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
नवलगढ़ : नवलगढ़ में कई जनसंगठनों ने सोमवार को शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
माकपा नेता एडवोकेट बजरंगलाल मूंड ने कहा- पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ सख्ती बरती जा रही है।
सोनम वांगचुक और छात्रों के मुद्दे पर भी उठाए सवाल
किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव हरिसिंह बुरड़क ने आरोप लगाया कि पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक और उनके साथ अनशन पर बैठे विद्यार्थियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए।
छात्र नेता से पुलिस पूछताछ के मामले की जांच की मांग
किसान सभा के तहसील अध्यक्ष सुभाष बुगालिया ने दावा किया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रस्तावित छात्र मार्च में शामिल होने के लिए झुंझुनूं जिले के विद्यार्थी जिला अध्यक्ष आशीष पचार दिल्ली जाने वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नवलगढ़ पुलिस रात करीब 2:30 बजे उनके घर पहुंची और बिना किसी मुकदमे के पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी खेतों से होकर गुजरे, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। संगठन ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई कार्रवाई की गई है तो उसके आधार सार्वजनिक किए जाएं।
विरोध प्रदर्शन में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र कुलहरी, तहसील महासचिव नरेंद्र पायल, विकास कुमावत, सुनील यादव, अमित सैनी, रहीश सेवदा, अब्दुला खान, रविंद्र सैनी, अनिल सैनी, सूफियान खान, महावीर, श्रीचंद खरीटा, इन्द्राज कुलहरी, महावीर महेरिया, महेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में वामपंथी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270191


