[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुला नाला बना हादसों का कारण, नगरपालिका की लापरवाही पर लोगों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

खुला नाला बना हादसों का कारण, नगरपालिका की लापरवाही पर लोगों में रोष

खुला नाला बना हादसों का कारण, नगरपालिका की लापरवाही पर लोगों में रोष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते वार्ड संख्या 15 और 21 के पीछे शिवजी मंदिर के पास गंदे पानी के नाले का चैंबर लंबे समय से खुला पड़ा है। मुख्य मार्ग पर स्थित यह खुला चैंबर राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है।

निवर्तमान मनोनीत पार्षद मकसूद खान ने बताया कि इस समस्या की शिकायत दो-तीन बार नगरपालिका प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बाजार से चेजारों के मोहल्ले होते हुए गांगियासर जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। पहले लगाए गए चैंबर के ढक्कन कई बार टूट गए और सड़क निर्माण के बाद भी चैंबर खुला छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने खुले चैंबर पर मजबूत लोहे की जाली या स्थायी ढक्कन लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ और कोई हादसा हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।

Related Articles