समाजसेवी रामचंद्र प्रजापत का जन्मदिन मनाया, मिट्टी के बर्तनों के उपयोग का दिया संदेश
समाजसेवी रामचंद्र प्रजापत का जन्मदिन मनाया, मिट्टी के बर्तनों के उपयोग का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : मिट्टी कला के प्रचार-प्रसार में सक्रिय समाजसेवी रामचंद्र प्रजापत (आयतान) का जन्मदिन तारानगर स्थित प्रजापति मिट्टी बर्तन भंडार में मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक जीवन में अधिक से अधिक मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिट्टी के घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है और आज बाजार में खाना बनाने से लेकर परोसने तक के मिट्टी के अनेक बर्तन उपलब्ध हैं। इनके उपयोग से स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ पारंपरिक मिट्टी कला को भी बढ़ावा मिलेगा।
रामचंद्र प्रजापत ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता चंद्राराम गुरी, राकेश जांगिड़, पूर्व चेयरमैन जसवंत, नरेश सहारण, लीलाधर बागोरिया, डॉ. योगेश, गोपी फौजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270174


