[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ नगर पालिका चुनाव: 45 वार्डों में तस्वीर साफ, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ठोकी ताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ नगर पालिका चुनाव: 45 वार्डों में तस्वीर साफ, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ठोकी ताल

नवलगढ़ नगर पालिका चुनाव: 45 वार्डों में तस्वीर साफ, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ठोकी ताल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत नवलगढ़ के 45 वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 1 में भाजपा से अनिल कुमार, कांग्रेस से कैलाश चन्द्र और निर्दलीय डॉ. रितिका सैनी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर 2 में भाजपा से इरफ़ान, आरएलपी से रमेश कुमार जांगिड, कांग्रेस से शहनाऊ और निर्दलीय दिनेश प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस से अनोखा देवी, भाजपा से हितेश तथा निर्दलीय पंकज कुमावत और मनजीत सिंह मैदान में हैं। वार्ड नंबर 4 में भाजपा से किरण सैनी, कांग्रेस से चन्द्र शेखर तथा पांच निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

वार्ड नंबर 5 में भाजपा से ज्योति सैनी, कांग्रेस से माया देवी और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस से मोनिका और भाजपा से सुशीला के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 7 में भाजपा से अमित, कांग्रेस से धर्मेन्द्र कुमार पारीक तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस से अब्दुल सलाम के साथ सात निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस से अदनान और चार निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 10 में भाजपा से रोहिताश कुमार और कांग्रेस से विजेन्द्र कुमार माहिच प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस से प्रकाश, भाजपा से माया और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 12 में आरएलपी से दिव्या दीक्षित, कांग्रेस से दीक्षा, भाजपा से हेमलता और निर्दलीय सुमन चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 13 में भाजपा से कुलदीप जांगिड, कांग्रेस से मुकेश और निर्दलीय दिनेश कुमार प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस से पारूल जांगिड़ और निर्दलीय संतोष चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस से बाबूलाल, भाजपा से रामधन चौहान और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 16 में भाजपा से निकिता सैनी, कांग्रेस से संजय कुमार और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 17 में भाजपा से उषा और कांग्रेस से ज्योति देवी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 18 में भाजपा से आदित्य नायक, कांग्रेस से विजय कुमार और निर्दलीय कैलाश चन्द्र प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 19 में भाजपा से उषा देवी और कांग्रेस से खैरु निशा चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड नंबर 20 में भाजपा से रचना, कांग्रेस से विनिता और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस से महेन्द्र कुमार सैनी और भाजपा से संजय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस से लालचन्द और दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस से सुनीता और निर्दलीय प्रीती देवी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर 24 में कांग्रेस से मंजू देवी और भाजपा से सीता देवी प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस से नरेश कुमार, भाजपा से श्याम सुन्दर और निर्दलीय पूजा सैनी चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 26 में भाजपा से कान्ता खटीक, कांग्रेस से विजेन्द्र तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस से मो. आरिफ गाजी, आरएलपी से मोहम्मद यूनुस और निर्दलीय मोहम्मद सेजाद प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 28 में कांग्रेस से कुलसम और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 29 में कांग्रेस से नसीम बानो और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 30 में कांग्रेस से शबनम तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड नंबर 31 में कांग्रेस से सबीना और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 32 में कांग्रेस से बलदेव, भाजपा से सुरेन्द्र कुमार तथा तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस से शरीफ, भाजपा से सदिक चोपदार और निर्दलीय मोसिन प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस से सुशीला तथा तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 35 में आरएलपी से बबलू कुमारी, भाजपा से सम्पती, कांग्रेस से सीमा तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 36 में कांग्रेस से दर्शना कवँर, भाजपा से रामावतार और निर्दलीय लक्ष्मी कान्त प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 37 में कांग्रेस से मकसूदा, भाजपा से साकिरा बानो और निर्दलीय मुमताज बानो चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड नंबर 38 में आरएलपी से अकिंत वर्मा, कांग्रेस से पुष्पा देवी, भाजपा से मोहन लाल और चार निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 39 में भाजपा से तनुज सैनी, आरएलपी से मोहम्मद खुर्शीद और कांग्रेस से सुभाष चन्द प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 40 में कांग्रेस से मोहम्मद जाबिद और चार निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 41 में भाजपा से आशुतोष मिश्रा, कांग्रेस से संदीप शर्मा और निर्दलीय राजेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 42 में कांग्रेस से कौशल्या और भाजपा से ममता प्रत्याशी हैं।

वार्ड नंबर 43 में भाजपा से सुनिता सैनी और कांग्रेस से हनीफ चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 44 में कांग्रेस से राम कृष्ण और भाजपा से सुमन प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 45 में भाजपा से ओमप्रकाश, कांग्रेस से रामावतार तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अब प्रचार में जुटेंगे। वार्डवार प्रत्याशियों की संख्या अलग-अलग है और कई वार्डों में भाजपा व कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles