निकाय मजबूत होंगे तभी शहर मजबूत होगा : हर्षिनी कुल्हरी
निकाय मजबूत होंगे तभी शहर मजबूत होगा : हर्षिनी कुल्हरी
झुंझुनूं : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से शनिवार को मुनि अतिथि भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने नगरीय विकास संकल्प पत्र की जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया मुख्य अतिथि रहे।
कुल्हरी ने बताया कि भाजपा के नगरीय विकास संकल्प पत्र में अगले पांच वर्षों में विभिन्न आय वर्गों के लिए एक लाख आवासीय भूखंड, सात लाख से अधिक घरों में रसोई गैस कनेक्शन, महिलाओं के लिए 2 हजार गुलाबी शौचालय, 15 लाख स्ट्रीट लाइट, वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल, खाद्य न्यायालय, आधुनिक सीवरेज व्यवस्था और निराश्रित पशुओं के लिए आश्रय गृह जैसी योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कचरा वाहनों की निगरानी, प्रमुख मार्गों का विकास, सीसीटीवी कैमरे तथा छोटे व्यापारियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने सहित कई कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के 309 स्थानीय निकायों के चुनाव शहरों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी निकाय चुनाव में झुंझुनूं जिले के सभी 19 निकायों में भाजपा बहुमत से बोर्ड बनाएगी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2357552

