सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार के पास सिवरेज का यह चैम्बर दे रहा है बड़े हादसे को न्योता
सरकारी अस्पताल परिसर के आस पास बढ़ता अतिक्रमण, दिवारो के पास फेली गंदगी, जिम्मेदार बैठे हैं खामोश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : राजकिय उपजिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास एल एन टी और रूडिफ कम्पनी द्वारा बनाए गए इस सिवरेज के चैंबर के कारण पैदल चलने वालों सहित वाहन चालकों को बहुत भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित कम्पनी को कई बार सुचना देने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं होना आम बात हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुस्ताक खान कायमखानी ने बताया कि इसी प्रकार सरकारी अस्पताल के पास हाथ ठेला वालो ने भी पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है जिससे भी आम जनता को बहुत भारी परेशानीया उठानी पड़ रही है। रही सही कसर मेडिकल स्टोर वाले ने पुरी कर दी है। अपनी दुकानें के आगे पीडब्ल्यूडी विभाग की सार्वजनिक सड़क पर करीब दस फुट लम्बा चौड़ा टिन शेड लगा कर सरकारी आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है।
वहीं सरकारी अस्पताल परिसर के पास खुल्लम-खुल्ला गुटका तंबाकू आदी बिकते देखा जा सकता है जबकि सरकार के आदेशानुसार सरकारी अस्पताल परिसर के पास पास गुटका तंबाकू बेचना संख्त मना है बावजूद इसके गुटका तंबाकू आदी हर चाय के ढाबा, दुध डेयरी पर बिकता नजर आ रहा है।
सरकारी अस्पताल परिसर की दुवारो के इर्द-गिर्द फेली गंदगी साफ सफाई के अभाव में फेली बदबुदार गंदगी, खराब दवाएं और दवाओं के डिब्बे, इंजेक्शन, कंटिले पोड़ आदी पर सफाई कर्मियों और संबंधित नगर पालिका प्रशासन का नहीं जाता ध्यान।
वहीं कुछ ठेला और ढाबा किराए पर दुसरे लोगो से लेकर संचालित किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल परिसर के आस पास खुल्लम-खुल्ला अतिक्रमण होना सरकार और प्रशासन सहित संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर पालिका व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खुल्लम-खुल्ला लापरवाही उजागर हो रही है वहीं जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270190


