सिंगनोर में टायर की दुकान में चोरी:सीसीटीवी कैमरे तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, गश्त बढ़ाने की मांग
सिंगनोर में टायर की दुकान में चोरी:सीसीटीवी कैमरे तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, गश्त बढ़ाने की मांग
नवलगढ़ : सिंगनोर गांव में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार तड़के अज्ञात चोरों ने गांव स्थित एक टायर-ट्यूब की दुकान को निशाना बनाया और हजारों रुपये के टायर चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
पीड़ित दुकानदार श्रवण चौहान ने बताया कि रात करीब तीन बजे एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वे दुकान में रखे कई टायर चोरी कर वाहन में भरकर फरार हो गए। इस चोरी से दुकान मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
तीन दिन पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें गल्ले से करीब पांच हजार रुपये की नकदी और एक वैक्यूम क्लीनर चोरी हो गया था। उसी रात गांव के चार अलग-अलग खेतों में बने कुओं की बिजली की केबल भी काटकर चोर ले गए थे।
एडवोकेट विकास नेहरा ने आरोप लगाया कि चोरी की सूचना पुलिस को देने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।
वहीं, ग्रामीण सुरेंद्र धाभाई ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन पांच दिनों के भीतर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है, तो ग्रामीण सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदातों पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270128


