सरदारशहर में रेहड़ी यूनियन के चुनाव हुए:बजरंग लाल राव चुने गए अध्यक्ष, सदस्यों ने दी बधाई
सरदारशहर में रेहड़ी यूनियन के चुनाव हुए:बजरंग लाल राव चुने गए अध्यक्ष, सदस्यों ने दी बधाई
सरदारशहर : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड विकास मंच की रेहड़ी यूनियन को रविवार शाम नया नेतृत्व मिला। किसान छात्रावास के पास स्थित भाट भवन में हुई आम बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से बजरंग लाल राव को रेहड़ी यूनियन का अध्यक्ष चुना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग लाल राव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व पार्षद महावीर भाट, गिरधारी लखारा और ओमजी भाट ने भी उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि बजरंग लाल राव के नेतृत्व में रेहड़ी यूनियन कच्चा बस स्टैंड क्षेत्र के रेहड़ी-फड़ी व्यापारियों के अधिकारों, समस्याओं और विकास के लिए काम करेगी।
बैठक में सदस्यों ने यूनियन के उद्देश्यों पर चर्चा की। इसका मुख्य लक्ष्य सभी छोटे व्यापारियों को एक मंच पर लाना, उनके हितों की रक्षा करना और प्रशासन के समक्ष उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करवाना है। संगठन की एकता, अनुशासन और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग लाल राव ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। राव ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक रेहड़ी व्यापारी की समस्या को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा।
बैठक के अंत में, उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हेतराम, महेंद्र, इस्लाम, लालचंद, ताराचंद सैनी, परमेश्वर, खालिद, राजू पूनिया, इमरान, ओमप्रकाश भाट, बाबूलाल सैनी, राधेश्याम शर्मा और अकरम खान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269086


