भेड़ को बचाने की कोशिश में बाइक गिरी, युवक घायल:सिर में लगी गंभीर चोटें, भाई को छोड़कर लौट रहा था गांव
भेड़ को बचाने की कोशिश में बाइक गिरी, युवक घायल:सिर में लगी गंभीर चोटें, भाई को छोड़कर लौट रहा था गांव
चूरू : चूरू-रतनगढ़ रोड पर गांव सेहला के पास एक बाइक सवार भेड़ को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।
अस्पताल में घायल युवक की पहचान देवीपुरा, रतनगढ़ निवासी 25 वर्षीय नारायण के रूप में हुई है। नारायण ने बताया कि वह अपने भाई को चूरू छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव सेहला के पास अचानक एक भेड़ बाइक के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इस हादसे में नारायण के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल घायल युवक नारायण का डीबी अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल लेकर आने वाले लोगों ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं, इमरजेंसी स्टाफ ने भी अस्पताल चौकी को घटना की जानकारी भिजवा दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269084


