[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मॉडिफाइड साइलेंसर-हॉर्न वाली बाइक्स होंगी सीज:ऑटो रजिस्ट्रेशन की भी जांच होगी,शहर में पार्किंग व्यवस्था में भी होगा बदलाव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मॉडिफाइड साइलेंसर-हॉर्न वाली बाइक्स होंगी सीज:ऑटो रजिस्ट्रेशन की भी जांच होगी,शहर में पार्किंग व्यवस्था में भी होगा बदलाव

मॉडिफाइड साइलेंसर-हॉर्न वाली बाइक्स होंगी सीज:ऑटो रजिस्ट्रेशन की भी जांच होगी,शहर में पार्किंग व्यवस्था में भी होगा बदलाव

सीकर : सीकर में अब बाइक्स पर मोडिफाइड साइलेंसर या हॉर्न लगाने पर गाड़ी सीज होगी। पुलिस इसके लिए अभियान चलाएगी। इतना ही नहीं शहर में चलने वाले ऑटो का रजिस्ट्रेशन भी चेक होगा। इसके साथ ही शहर में कई जगह पार्किंग व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने यह जानकारी दी। वह रविवार शाम को सीकर के कोतवाली थाने में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग लेने के लिए पहुंचे थे।

मीटिंग के दौरान लोगों ने सुझाव दिया कि शहर में मोडिफाइड साइलेंसर और होने लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई हो। इसके साथ ही शहर में कई जगह सड़क के बीच जो टू व्हीलर पार्किंग की जगह बनाई गई है। उसे भी हटाकर बीच में बैरिकेड लगा दिया जाए। इसके अलावा ऑटो स्टैंड भी फिक्स हो।

मीटिंग में मौजूद सदस्यों ट्रैफिक सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की।
मीटिंग में मौजूद सदस्यों ट्रैफिक सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की।

इसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि आज की मीटिंग में सामने आया कि शहर में ट्रैफिक का बड़ा इश्यू है। इसको लेकर जल्द ही शहर में चलने वाले ऑटो का रजिस्ट्रेशन चेक किया जाएगा और उनकी पार्किंग का पॉइंट भी डिसाइड किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जो हाथ ठेले लगे हुए हैं उन पर भी प्लान बनाया जाएगा।

एसपी ने कहा कि जो लोग शहर में अपनी बाइक्स पर मोडिफाइड साइलेंसर या हॉर्न लगाकर घूमते हैं। उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बाइक्स को सीज किया जाएगा। एसपी ने कहा की बावड़ी गेट सहित तबेला बाजार के सामने सड़क के बीच जो बाइक की पार्किंग बनाई गई है लोगों ने सुझाव दिया कि उसे हटाकर बेरिकेड्स लगा दिए जाए। इस पर भी विचार करके सॉल्यूशन निकालेंगे।

Related Articles