श्रीमाधोपुर के खटोड़ा बाजार में सीवरेज का चैंबर धंसा:12 फीड़ चौड़ा गड्ढा बना, दो लोग गिरे; मरम्मत की मांग
श्रीमाधोपुर के खटोड़ा बाजार में सीवरेज का चैंबर धंसा:12 फीड़ चौड़ा गड्ढा बना, दो लोग गिरे; मरम्मत की मांग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के खटोड़ा बाजार में एक सीवरेज चैंबर धंस गया है। जिससे 10 से 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे में अब तक एक पैदल राहगीर और एक बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। यह घटना रविवार शाम हल्की बारिश के बाद हुई।
बारिश का पानी जमा होने से बड़ा हुआ गड्ढा
स्थानीय व्यापारी मनोज मालपानी और हरिओम राज कुमावत ने बताया-करीब 15 दिन पहले यहां एक छोटा गड्ढा बन गया था। इसकी सूचना कई बार सीवरेज ठेकेदार को दी गई थी, लेकिन कोई मरम्मत नहीं की गई। रविवार की बारिश के बाद नालियों और बरसात का पानी धंसे हुए चैंबर में जमा हो गया, जिससे गड्ढा और बड़ा हो गया।
हादसे की जताई आशंका
व्यापारियों ने हादसों से बचाव के लिए स्वयं बैरिकेड लगाकर गड्ढे को घेरा है ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे का आभास हो सके। उनका कहना है कि यह बाजार बरसाती पानी के बहाव का मुख्य मार्ग है। तेज बारिश होने पर पूरा पानी इसी गड्ढे में समा सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग
व्यापारियों के अनुसार, रविवार को सीवरेज ठेकेदार को दोबारा सूचना दी गई थी। हालांकि, सोमवार सुबह 9:30 बजे तक मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या ठेकेदार का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने तत्काल चैंबर की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस मामले में ईओ अशोक कुमार ने कहा है कि ठेकेदार को सूचित कर जल्द ही सीवरेज चैंबर की मरम्मत करवाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2269063


