स्व. होमगार्ड सुभाष के परिवार को 1.55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
स्व. होमगार्ड सुभाष के परिवार को 1.55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : योगेश कुमार
बुहाना : होमगार्ड जवान स्वर्गीय सुभाष (बेल्ट नंबर-245) के निधन के बाद होमगार्ड विभाग के अधिकारियों एवं जवानों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उनके परिवार को 1 लाख 55 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सहयोग राशि एकत्रित कर होमगार्ड स्टाफ उनके पैतृक गांव कासनी (सूरजगढ़) पहुंचा और परिजनों को सहायता राशि सौंपी।
इस दौरान सभी होमगार्ड साथियों ने स्व. सुभाष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा होमगार्ड परिवार हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।
ग्रामीणों ने होमगार्ड स्टाफ की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे, एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270668

