[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट परीक्षा में क्षेत्र की 9 प्रतिभाओं ने लहराया परचम, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीट परीक्षा में क्षेत्र की 9 प्रतिभाओं ने लहराया परचम, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन

नीट परीक्षा में क्षेत्र की 9 प्रतिभाओं ने लहराया परचम, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट (NEET) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद उदयपुरवाटी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में नगरपालिका क्षेत्र के लगभग 9 छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चयनित मेधावी विद्यार्थियों का क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। शहर के लोगो द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर होनहारों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर इस बड़ी कामयाबी की बधाई दी।

इन होनहारों ने पाई सफलता
नगरपालिका क्षेत्र के इन 9 सितारों ने नीट परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है जिनमें प्रियांशु सैनी 677 अंक, अंकिता सैनी 624 अंक, रिंकू सैनी 612 अंक, खुशी सैनी 590 अंक, सृष्टि रामूका 583 अंक, नितिन सैनी 566 अंक, सौरभ दायमा 522 अंक, ईशा 514 अंक, विकास कुमार 505 अंक प्राप्त किए हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी यह सफलता
इस शानदार उपलब्धि से पूरे उदयपुरवाटी क्षेत्र में जश्न का माहौल है। परिजनों और समाज के लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़े गर्व का विषय बताया है। प्रबुद्ध जनों का कहना है कि इन छात्रों की कड़ी मेहनत और सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं और विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने तथा बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles