सुजानगढ़ में पूर्व क्रिकेटरों का स्नेह मिलन समारोह:पुराने संस्मरण साझा किए, लेदर बॉल क्रिकेट का प्रचलन कम होने पर चिंता जताई
सुजानगढ़ में पूर्व क्रिकेटरों का स्नेह मिलन समारोह:पुराने संस्मरण साझा किए, लेदर बॉल क्रिकेट का प्रचलन कम होने पर चिंता जताई
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में पूर्व क्रिकेटरों का एक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार देर शाम रेनीवाल फाउंडेशन की ओर से संचालित आश्रय वृद्धाश्रम, नाइयों की बगीची में हुआ।
इस समारोह में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुके कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपस्थित खिलाड़ियों ने अपने पुराने क्रिकेट संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम के दौरान श्याम मोदी ने लाइव संगीत की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। संयोजक मनोज रेनीवाल ने क्षेत्र में लेदर बॉल क्रिकेट के घटते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की।
समारोह के समापन पर, पूर्व क्रिकेटरों ने मनोज रेनीवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुबीर तोदी, संजय रेनीवाल, सुभाष पारीक, राजेश सुंदरिया, अजय विजय पुरोहित, विनोद प्रजापत, नवल जांगिड़, सुनील तिवाड़ी और सैयद आसिफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270248


