राजवंशी महासभा जिला कांग्रेस कार्यकारिणी से असंतुष्ट – सिराज खान जोईया
राजवंशी महासभा जिला कांग्रेस कार्यकारिणी से असंतुष्ट - सिराज खान जोईया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी में राजवंशी महासभा का अनदेखा करना पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है। राजवंशी महासभा जिला अध्यक्ष सिराज खान जोईया ने कहा की जिला कार्यकारिणी में राजवंशी महासभा का जिला कांग्रेस नेतृत्व में पार्टी में एक भी सदस्य को स्थान नहीं देना राजवंशी महासभा का घोर अपमान है। जोईया ने कहा पार्टी कार्यसमिति या पार्टी की कार्यकारिणी में जगह न मिलने पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी अक्सर सामने आती है।
सालों तक जमीन पर खून-पसीना बहाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को जब नजर-अंदाज किया जाता है, तो उनका असंतोष फूट पड़ता है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निष्ठावान लोगों के बजाय पैरवीकारों को ऊंचे पद सौंप दिए जाते हैं। इस उपेक्षा से न केवल उनका मनोबल टूटता है, बल्कि संगठन के प्रति उनकी वफादारी पर भी सवाल खड़े होने लगते हैं। कार्यकर्ताओं का यह गुस्सा अक्सर पार्टी में अंदरूनी कलह, गुटबाजी और बगावत का रूप ले लेता है, जिससे चुनाव के समय संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए जिला कांग्रेस नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2264570


