[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कछुआ चाल से चल रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, चार महीने में काम पूरा करने का दावा हुआ फैल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

कछुआ चाल से चल रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, चार महीने में काम पूरा करने का दावा हुआ फैल

कछुआ चाल से चल रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, चार महीने में काम पूरा करने का दावा हुआ फैल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

लाडनूं : रेलवे फाटक संख्या 33-सी पर सितंबर माह में शुरू किया गया अंडरपास निर्माण कार्य अपनी सुस्त रफ्तारी के चलते दस महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण शुरू होने के समय ठेकेदार ने महज चार महीने में अंडरपास तैयार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के कई महीने बाद भी निर्माण अब भी अधूरा पड़ा है। इससे शहर की चौथाई आबादी को प्रतिदिन तीन किलोमीटर अतिरिकत घुमाव का सामना करना पड़ रहा है।

दस माह से अतिरिक्त घुमाव झेल रही शहर की चौथाई आबादी :

रेल्वे फाटक 33 सी पर पिछले दस महीनों से फाटक पूरी तरह बंद होने के कारण शहर की एक चौथाई आबादी को फाटक पार अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को रोजाना समय, ईंधन और धन की अतिरिक्त मार भी झेलनी पड़ रही है।

इसके अलावा फाटक पार उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, पंचायत समिति, पीडब्ल्यूडी विभाग, मुख्य डाकघर, आधार कार्ड केंद्र सहित करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय और स्कूल, कॉलेज भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं। इन कार्यालयों में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। अंडरपास निर्माण में देरी होने के चलते एक बड़ी आबादी परेशानियों से घिर गई है।

अनावश्यक देरी पर आंदोलन की चेतावनी : 
सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी सहित स्थानीय निवासी अब्दुल हमीद बल्खी, पूर्व पार्षद मोहम्मद नदीम, संदीप प्रजापत, एडवोकेट नबाब खां, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, एडवोकेट जयश्री डुकिया, एडवोकेट भोमराज नायक, यासीन अख्तर, एडवोकेट हरदयाल रुलाणिया, सामाजिक कार्यकर्ता नरपत सिंह गौड़, महेश प्रकाश सांखला, सोनू शर्मा आदि का कहना है कि अंडरपास निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। रेलवे प्रशासन और निर्माण एजेंसी की ढिलाई का खामियाजा लाडनूं उपखंड की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। शहरवासियों ने अंडरपास निर्माण कार्य को गति देकर शीघ्र चालू नहीं करने पर अब उग्र आंदोलन की राह पकड़ने की चेतावनी दी है।

Related Articles