[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के 29 खिलाड़ी दिखाएंगे दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के 29 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के 29 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन, राजस्थान ताइक्वांडो संघ एवं भरतपुर ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 20 जुलाई तक भरतपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू जिले के 29 खिलाड़ी भाग लेंगे।

कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में आकांक्षा, पूजा, सिद्धि, आभा, आंचल, आकाश, रियान, नमन, मयंक राठौर, हर्षिल, हेमप्रताप, अक्षय, सोयल, उत्तम, कबीर राज, परमवीर, रवि, युवाल, अयांश, दक्ष, रौनक, वरुण, गजेंद्र, मयंक, हार्दिक, मोहित, कनिष्क, समीर और पार्थ चूरू का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए रवाना करते हुए डॉ. मनीष चाहर, डॉ. सरोज एवं रामेश्वर जी ने शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles