[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण: लंबित प्रकरणों और बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण: लंबित प्रकरणों और बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा

किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण: लंबित प्रकरणों और बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड, चूरू का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बोर्ड में लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ की कार्यप्रणाली, भवन की स्थिति, गवाहों के लिए बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने किशोर गृह में निवासरत बच्चों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं, पीने के साफ पानी और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखा। इसके अलावा, बोर्ड में लीगल एड (कानूनी सहायता) के अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही मुकदमों की पैरवी के संबंध में जानकारी ली गई और मौके पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

Related Articles