765 केवी सब-स्टेशन से प्रभावित किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, मुआवजा मिलने तक काम रोकने की मांग
765 केवी सब-स्टेशन से प्रभावित किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, मुआवजा मिलने तक काम रोकने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : सोनासर में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 765 केवी सब-स्टेशन से प्रभावित किसानों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता किसान नेता रोहितास महला ने की। किसानों ने मुआवजे का अग्रिम भुगतान होने तक परियोजना का कार्य शुरू नहीं करने देने का ऐलान किया।
धरना स्थल पर सीकर जिले के फकीरपुरा गांव से प्रभावित किसान मंजीत बाजिया, बनवारी बाजिया और विनोद कालेर समर्थन देने पहुंचे। मंजीत बाजिया ने कहा कि पावरग्रिड अधिकारियों पर लिखित समझौतों से मुकरने के आरोप लगाते हुए पहले नियमानुसार मुआवजे का भुगतान किया जाए, उसके बाद ही कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीकर के किसान इस संघर्ष में सोनासर के किसानों के साथ हैं।
धरने के दौरान किसानों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा की। इस अवसर पर किसान नेता कॉमरेड महिपाल पूनिया, नवीन चौधरी, सहकारी समिति अध्यक्ष जयपाल महला, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह सिलाइच, सुनील महला, अमित, नरेंद्र महला, लीलाधर महला, हरफूल यादव, छाजूराम यादव, रतन यादव, सहीराम महला, राजेंद्र, बलदेव, सुरेंद्र महला, विकास योगी, धर्मेंद्र नायक, सुरजीत महला, नवीन महला, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2264592


