माधोगढ़ में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
माधोगढ़ में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बबाई : बबाई थाना क्षेत्र के माधोगढ़ पहाड़ी के पास जंगल में शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
थानाधिकारी सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि जंगल में एक युवक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मृतक के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात पड़ोस में शादी समारोह के दौरान डीजे कार्यक्रम चल रहा था। देर रात तक भाई विकास कुमार (19) घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान श्मशान घाट के रास्ते पर कीकर के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल, खेतड़ी की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2264754


