[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई थाने में पहली बार सीआई की नियुक्ति, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई थाने में पहली बार सीआई की नियुक्ति, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

बबाई थाने में पहली बार सीआई की नियुक्ति, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

बबाई : पुलिस थाना बबाई में पहली बार सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नव नियुक्त सीआई सत्यवीर सिंह यादव का सोमवार को बबाई और अशोक नगर के ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, फूलमालाएं, गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

पंचायत समिति सदस्य नोरंगलाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोकुलचंद सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अजय भार्गव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामवतार सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फूलचंद सैनी, कैलाशचंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर नोरंगलाल सैनी ने कहा कि बबाई थाने में सीआई की नियुक्ति क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार और स्थानीय विधायक धर्मपाल गुर्जर का आभार जताया। समारोह में महेंद्र तूंदवाल, पवन तिवाड़ी, उप सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह, बाबूलाल सैनी, विश्वंभर सैनी, रामसिंह, प्रह्लादराय सैनी, एमडी सैनी, पीसी सैनी, संजय सैनी, बनवारीलाल सैनी, पूरणमल स्वामी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles