[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कच्चे मकान में भीषण आग, जिंदा भैंस-बकरियां जलीं; लाखों का सामान राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

कच्चे मकान में भीषण आग, जिंदा भैंस-बकरियां जलीं; लाखों का सामान राख

कच्चे मकान में भीषण आग, जिंदा भैंस-बकरियां जलीं; लाखों का सामान राख

बबाई : रसूलपुर ग्राम पंचायत की ढाणी मोटू (संतोष नगर) में गुरुवार दोपहर एक कच्चे मकान और बाड़े में भीषण आग लगने से एक जिंदा भैंस, दो बकरियां तथा घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार ढाणी निवासी सुरेंद्र पुत्र गोकुलचंद गुर्जर के कच्चे मकान व बाड़े में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक भैंस और दो बकरियां जिंदा जल गईं। वहीं कूलर, सिंचाई में उपयोग होने वाले करीब 20 प्लास्टिक पाइप, नोजल सहित घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना पर बबाई थाना से हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत भैंस का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार बड़ाऊ द्वारा कराया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे से पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker