[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घोड़ीवारा खुर्द में अच्छी बारिश की कामना को लेकर विशेष वैदिक यज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घोड़ीवारा खुर्द में अच्छी बारिश की कामना को लेकर विशेष वैदिक यज्ञ

घोड़ीवारा खुर्द में अच्छी बारिश की कामना को लेकर विशेष वैदिक यज्ञ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त वर्षा नहीं होने से चिंतित ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर ग्राम घोड़ीवारा खुर्द स्थित श्री नेत दादा मंदिर में विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के बीच ग्रामीणों ने इंद्रदेव से समय पर अच्छी वर्षा होने और क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

अमित जांगिड़ ने बताया कि यज्ञ में क्षेत्र के कल्याण, अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और किसानों की खुशहाली की कामना की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा से शीघ्र ही अच्छी बारिश होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी और खरीफ फसलों को संजीवनी मिलेगी।

यज्ञ में प्यारेलाल झूरिया, साँवरमल महला, गोरधन मीणा, शिशराम ढाका, नन्दलाल मोरवाल, राजेंद्र झूरिया, सीताराम योगी, नोरंगलाल गर्वा, करणी सिंह शेखावत, घड़सीराम जांगिड़, प्रकाश जांगिड़, लीलाधर सैनी, गोपाल गर्वा, सोहनलाल, करणीराम मुंड तथा संदीप झूरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र में अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की।

Related Articles