लुगरिया के जन्मदिन पर हुआ 82 यूनिट रक्तदान, पुलिस को सौंपे 51 हेलमेट
लुगरिया के जन्मदिन पर हुआ 82 यूनिट रक्तदान, पुलिस को सौंपे 51 हेलमेट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया का 58वां जन्मदिन सेवा समर्पण भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन कर मानवता का संदेश दिया गया। इस दौरान कहीं यातायात सुरक्षा को लेकर हेलमेट बांटे गए, तो कहीं रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लिया गया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व सीताराम लुगरिया ने एसपी निश्चय प्रसाद एम को 51 हेलमेट सौंपे गए। इसी कड़ी में चूरू के भरतिया अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 82 यूनिट रक्तदान किया गया। देपालसर रोड़ स्थित मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान के दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा गया। सभी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से अल्पाहार भी करवाया गया।

वहीं डाबला रोड़ स्थित गौशाला में गायों को गर्मी से बचाव के लिए केरी व ककड़ी खिलाकर जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया। इस पूरे आयोजन में संत कबीर शिक्षा समिति चूरू और भाईचारा ग्रुप की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सभी रक्तदाताओं, भाईचारा ग्रुप के सदस्यों और कबीर शिक्षा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अपने जन्मदिन को इस प्रकार के सेवाभावी और अनूठे अंदाज में मनाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आत्मसंतुष्टि का विषय है। मैं समाज के हर नागरिक से अपील करता हूँ कि वे भी पाश्चात्य चकाचौंध को त्यागकर अपने जीवन के विशेष दिनों को जनसेवा के कार्यों में लगाएं, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जा सके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेन्द्र बावलिया, सचिव गुरू धानका, सुरेश नाई बूंटिया, पार्षद विश्वनाथ जांगिड़, सत्यवीर नीनानिया, रामस्वरूप मेघवाल, हरिराम चौपड़ा, भंवर गुर्जर, गोविन्द इंदौरा, अनीश लुगरिया, विजेंद्र वाल्मीकि, पवन चांवरिया, मार्शल हटवाल, सुमेरमल धानका, निरंजन धानका, किस्तूरीचंद फौजी, कुमार सोनू सरोहा, डॉ. मुंशीराम पूनरास, सुमेर होटला, सीताराम खरोड़, नन्दलाल इंदौरा, सतपाल बागड़ी, रविंद्र इंदौरा, अशोक, दीनदयाल, फरियाद खान, मूलचंद दूत, अजीत सिंह राठौड़, सोनू सैन, इंद्र पेंटर, पवन बागड़ी, संदीप लुगरिया, गोविन्द लुगरिया, सत्तार खान, ओमप्रकाश सांसी, अनिल, सुनील, डॉ. मुकेश खंडेलवाल, मुकेश बावलिया, दलीप बावलिया, रणजीत लुगरिया, सुखवीर इंदौरा, सुनील बागड़ी, साँवरमल सैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2259106


