[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में टीचर्स ने ओबीसी सर्वे बैठक का किया बहिष्कार:गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने का विरोध जताया, एसडीएम से वार्ता के बाद मीटिंग में हुए शामिल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में टीचर्स ने ओबीसी सर्वे बैठक का किया बहिष्कार:गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने का विरोध जताया, एसडीएम से वार्ता के बाद मीटिंग में हुए शामिल

नवलगढ़ में टीचर्स ने ओबीसी सर्वे बैठक का किया बहिष्कार:गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने का विरोध जताया, एसडीएम से वार्ता के बाद मीटिंग में हुए शामिल

नवलगढ़ : नवलगढ़ नगर पालिका में ओबीसी सर्वे के लिए आयोजित बैठक का टीचर्स ने शुरुआत में बहिष्कार कर दिया। टीचर्स ने गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का विरोध करते हुए ओबीसी सर्वे के कार्य से मुक्त करने की मांग की।

बहिष्कार की सूचना मिलने पर एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ स्वयं नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने टीचर्स से बातचीत की, जिस दौरान टीचर्स ने नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने सहित अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को एसडीएम के सामने रखा।

एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ ने टीचर्स को आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों को प्रशासन स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

एसडीएम के आश्वासन के बाद टीचर्स ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया और ओबीसी सर्वे से संबंधित बैठक में भाग लिया। इस बैठक में टीचर्स को सर्वे से जुड़ी आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षक ओबीसी सर्वे सहित अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। वे इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। नवलगढ़ में प्रशासन और टीचर्स के बीच हुए सकारात्मक संवाद के बाद फिलहाल सहमति बनती दिख रही है।

Related Articles