[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी दुर्गा पूजा महोत्सव में तुलसी पौधे बांटे:धार्मिक और औषधीय महत्व बताया, पोलो ग्राउंड खेल मैदान में आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी दुर्गा पूजा महोत्सव में तुलसी पौधे बांटे:धार्मिक और औषधीय महत्व बताया, पोलो ग्राउंड खेल मैदान में आयोजन

खेतड़ी दुर्गा पूजा महोत्सव में तुलसी पौधे बांटे:धार्मिक और औषधीय महत्व बताया, पोलो ग्राउंड खेल मैदान में आयोजन

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में मां शेरावाली यूथ सोसायटी की ओर से मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। देर शाम को महोत्सव में तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पंडित प्रकाश चंद ने विधिवत रूप से पुजा अर्चना कर तुलसी वितरण समारोह का शुभारंभ किया।

धार्मिक आयोजनों में तुलसी को विशेष महत्व

कार्यक्रम में पंडित प्रकाश चंद ने कहा की मनुष्य के धार्मिक जीवन में तुलसी का बहुत अधिक महत्व है। किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजनों में तुलसी को विशेष महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी का पूजन सर्वश्रेष्ठ माना गया है, जिसमें देवताओं के आशीर्वाद स्वरुप लिया जाता है। विभिन्न प्रकार के रोगों में तुलसी को सर्वश्रेष्ठ दवा के रूप में भी माना गया है। आयुर्वेद में तुलसी बहुत ही लाभकारी दवा के रूप में उपयोग दिया गया है।

पूर्व के समय में तुलसी से अनेक प्रकार की दवाई बनाई जाती थी, जिससे मनुष्य के शरीर में होने वाली किसी प्रकार की बीमारी में बहुत लाभदायक साबित होती रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए तथा हर छोटी बीमारी में तुलसी का उपयोग करना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में हो होने से घर की सुख शांति के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है तथा हर शुभ कार्य में तुलसी का पौधा उपयोग में लिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान गोपाल कृष्ण शर्मा की ओर से सभी लोगों को निशुल्क रूप से तुलसी का पौधा वितरण कर उसके पालन पोषण करने का आह्वान किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क, गोकुलचंद सैनी, गिरधारी भार्गव, किन्नर सनम बाई, चंदगीराम सैनी, विमल कुमार सैनी, कैलाश चंद सैनी, विनोद कुमार, योगेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker