विमला भूपेश पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, पिलानी के वार्ड 37 से बनाया प्रत्याशी
1995 में वार्ड 35 से करीब 3900 मतों से दर्ज की थी जीत, प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी
पिलानी : कांग्रेस पार्टी ने सेवानिवृत्त जीएसटी डिप्टी कमिश्नर सुभाष भूपेश की धर्मपत्नी विमला भूपेश को पिलानी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 से एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विमला भूपेश इससे पहले वर्ष 1995 में वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं। उस चुनाव में उन्होंने करीब 3900 मतों से जीत दर्ज की थी। अब पार्टी ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताते हुए वार्ड 37 से प्रत्याशी बनाया है।
उनकी उम्मीदवारी पर समर्थकों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इनमें झुंझुनूं सांसद विजेंद्र ओला, जिला प्रभारी ममता भूपेश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी और पिलानी विधायक पितराम काला सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर लांबा, पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला, पिलानी नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पुष्पा बाडेटिया, लीलाराम भूपेश झेरली, विकास चौधरी खेड़ला, मोतीलाल बाडेटिया, इंद्राज बाडेटिया, देवकरण बाडेटिया, राजकुमार बाडेटिया, अरविंद बाडेटिया और हनुमान बाडेटिया सहित अन्य समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2455722


