[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के दो शहीदों का दूसरा शहादत दिवस मनाया:अजय सिंह नरूका और बिजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के दो शहीदों का दूसरा शहादत दिवस मनाया:अजय सिंह नरूका और बिजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

सिंघाना के दो शहीदों का दूसरा शहादत दिवस मनाया:अजय सिंह नरूका और बिजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के भैसावता कलां और डूमोली खुर्द गांवों में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शहीद हुए अजय सिंह नरूका और बिजेंद्र सिंह दौराता का दूसरा शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा। रतन सिंह तंवर ने झुंझुनूं जिले को ‘वीरों की भूमि’ बताते हुए कहा कि यहां के बच्चों को बचपन से ही देश सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है।

शहीद अजय सिंह और बिजेंद्र सिंह भारतीय सेना की 6 राजपूत रेजीमेंट में सेवारत थे। वे 15 जुलाई 2022 को डोडा जिले के उबारकी क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अवसर पर भैसावता कलां में जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने 51 यूनिट रक्तदान किया।

ये रहे मौजूद

शहीद अजय सिंह के पिता कमल सिंह, माता सिलोचना कंवर, भाई कर्ण सिंह, सुबेदार गिरवर सिंह तथा शहीद बिजेंद्र सिंह के पिता रामजीलाल, माता धोली देवी, वीरांगना अंकिता और भाई दशरथ सिंह सहित परिजनों ने शहीद प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में रतन सिंह तंवर, शिवराज सिंह राठौड़, वर्षा सोमरा, सुखबीर मील, प्यारेलाल, बिरजू सिंह, सुनील नरूका, ओमप्रकाश सिंह, एएसआई भगवती प्रसाद शर्मा, सूबेदार हेमसिंह नरूका, भगवान राम जांगिड़, पूर्व सरपंच मेहरचंद, भूपेंद्र गुलझारी, पूर्व सरपंच रामसिंह, बिहारीलाल, रोताश, शिवकुमार, बालाराम, अशोक डीलर, रामकरण, रामनिवास, कमलेश, कैलाश, सत्यवीर, हरकेश, संजय जांगिड़, सचिन, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker