पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर: आमजन को निजी खर्चे से करानी पड़ी नाले की सफाई
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर: आमजन को निजी खर्चे से करानी पड़ी नाले की सफाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के मुख्य बाईपास झुंझुनूं–चूरू मार्ग पर स्थित सराफ फिलिंग पेट्रोल पंप के पास स्पेशल सर्विस सेंटर के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण उसमें कचरा और गंदगी जमा हो गई, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। आखिरकार स्थानीय निवासी इमरान खान ने मजबूर होकर अपने निजी खर्चे से नाले की सफाई करवाई।
इमरान खान ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत को लिखित आवेदन भी दिया था। इस पर ईओ ने स्पष्ट किया कि संबंधित नाला पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आता है, इसलिए नगर पालिका इस पर कार्रवाई नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उन्हें सर्विस सेंटर के सामने बने नाले की सफाई अपने निजी खर्चे से करवानी पड़ी थी।
उनका कहना है कि यह झुंझुनूं–चूरू का प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर नालों की नियमित सफाई नहीं होना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इमरान खान ने कहा कि यदि आम नागरिकों को अपनी जेब से सरकारी नालों की सफाई करवानी पड़े तो यह संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही और जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का उदाहरण है। हर व्यक्ति आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं होता कि सरकारी कार्य भी स्वयं करवाए।
मुख्य मांग
स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य मार्ग पर बने सभी नालों की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि नाला अवरुद्ध ना हो तथा समस्या से लोगों को राहत मिल सके। विभाग को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256847

