टीचर का ट्रांसफर करने का विरोध, धरना दिया:ग्रामीण बोले-शिक्षा और स्कूल की सुविधाओं में सुधार हुआ था, नामांकन 250 तक पहुंचाया
टीचर का ट्रांसफर करने का विरोध, धरना दिया:ग्रामीण बोले-शिक्षा और स्कूल की सुविधाओं में सुधार हुआ था, नामांकन 250 तक पहुंचाया
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के खुड़ी बड़ी गांव स्थित शहीद नेमीचंद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में मंगलवार सुबह छात्रों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग ने हाल ही में स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) उपेंद्र कुमार शर्मा का ट्रांसफर चूरू जिले में किया गया है।

ग्रामीण बोले-टीचर के प्रयास से 75 से 250 पहुंचा नामांकन
ग्रामीणों और छात्रों ने बताया- उपेंद्र कुमार शर्मा के कार्यकाल में स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं में बहुत सुधार हुआ है। उनके प्रयासों से स्कूल का नामांकन 75 से बढ़कर 250 तक पहुंच गया। उन्होंने स्कूल में ओपन जिम और छात्राओं के लिए ड्रेस जैसी कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को एडमिशन लेने के लिए प्रेरित किया।
ट्रांसफर निरस्त नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा
गांव के विक्रम महला ने बताया- ग्रामीणों और स्टूडेंट्स की एक ही मांग है कि उपेंद्र कुमार शर्मा का ट्रांसफर निरस्त किया जाए। जब तक ट्रांसफर रद्द नहीं होता, तब तक स्कूल में तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दसवीं कक्षा की छात्रा दिव्या शर्मा ने कहा- उपेंद्र सर के प्रयासों से स्कूल का विकास हुआ है। हमें ओपन जिम, छात्राओं के लिए ड्रेस जैसी कई सुविधाएं मिली हैं। सर घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया
सुबह से शुरू हुआ धरना लगातार दोपहर तक जारी रहा। ग्रामीणों और छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और छात्राओं से समझाइश की और उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256592
