पंचायत ऑफिस के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:उप स्वास्थ्य केंद्र का पट्टा, श्मशान भूमि का रास्ता रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग
पंचायत ऑफिस के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:उप स्वास्थ्य केंद्र का पट्टा, श्मशान भूमि का रास्ता रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत लिसाड़िया की ढाणी पकोड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम पंचायत भवन के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि पट्टा जारी नहीं होने और श्मशान भूमि के रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किए जाने से नाराज थे। उन्होंने पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
चार साल पहले स्वीकृत हुआ था उप स्वास्थ्य केंद्र
ग्रामीणों के अनुसार, ढाणी पकोड़ी में करीब चार वर्ष पहले उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुआ था। इसके लिए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की आबादी भूमि से 397 वर्ग गज भूमि सर्वसम्मति से उपलब्ध कराई थी। उन्होंने पट्टा पत्रावली तैयार कर पंचायत को सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से पट्टा जारी नहीं किया गया है।
22 जून 2026 को आयोजित ग्राम पंचायत शिविर में पत्रावली दोबारा जमा की गई, जिसकी रसीद भी दी गई। हालांकि, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पट्टा जारी न होने के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने एक अन्य ज्ञापन में बताया कि खसरा संख्या 12 में लगभग 0.10 हेक्टेयर भूमि पिछले 300 वर्षों से श्मशान के रूप में उपयोग की जा रही है। वहां तक जाने वाला आम रास्ता भी वर्षों से प्रचलित है। इसके बावजूद, श्मशान भूमि के इस रास्ते को अब तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने स्टांप पर समर्पण पत्र भी प्रस्तुत किया है, लेकिन रिकॉर्ड में आवश्यक प्रविष्टियां नहीं की गई हैं।
पट्टा जारी करने के लिए तीन बैठक होना जरूरी
इस मामले पर ग्राम विकास अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि पट्टे की पत्रावली 22 जून को शिविर में प्राप्त हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पट्टा जारी करने के लिए ग्राम पंचायत की न्यूनतम तीन बैठकें होना आवश्यक है। वहीं, प्रशासक रामेश्वरी देवी ने कहा कि पट्टा जारी करने में 45 दिन का समय लगता है। नियमानुसार, आगामी बैठकों में प्रस्ताव पारित कर कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पट्टा जारी किया जाएगा।
प्रदर्शन में महावीर सैनी, मुरारी लाल स्वामी, मुकेश स्वामी, विकास स्वामी, मूलचंद स्वामी, सत्यनारायण, सुभाष कुमार स्वामी और कैलाशचंद स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256553


