धमोरा के जाखड़ मोड़ पर ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा:युवक गंभीर घायल और मां-भाई भी चोटिल, पुलिस ने चालक को पकड़कर जांच शुरू की
धमोरा के जाखड़ मोड़ पर ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा:युवक गंभीर घायल और मां-भाई भी चोटिल, पुलिस ने चालक को पकड़कर जांच शुरू की
जाखड़ : जाखड़ मोड़ धमोरा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीमेंट फैक्ट्री गोठड़ा की ओर जा रहे ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मां और 10 वर्षीय भाई को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ट्रेलर के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गोठड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री की ओर जा रहा ट्रेलर जाखड़ मोड़ पर पहुंचा, तभी नवलगढ़ से गुढ़ागौड़जी स्थित कालका माता मंदिर दर्शन के लिए आ रहे स्कूटी सवार मां-बेटे सामने आ गए। इसी दौरान स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आ गई और ट्रेलर के नीचे घुस गई। हादसे में स्कूटी चालक अंकित नायक (25) पुत्र सुरेश नायक निवासी नवलगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में उसकी मां सुनीता देवी पत्नी सुरेश नायक तथा 10 वर्षीय भाई अर्जुन नायक भी घायल हुए। अर्जुन के पैर में चोट आई है, जबकि अंकित के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर होने के साथ उसका घुटना भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और ट्रेलर के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे अपने स्तर पर नवलगढ़ ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के चक्कर में काफी ट्रेलर इस रास्ते से निकलते हैं। नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर काले अक्षर करके लापरवाही से दौड़ते हैं।
सूचना मिलते ही गुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को दस्तयाब कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने जाखड़ मोड़ पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए यहां प्रभावी यातायात सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252071


