[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंगलूणा स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलने की मांग:ग्रामीण बोले- स्वामी केशवानंद के नाम पर हो नामकरण, नहीं तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

मंगलूणा स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलने की मांग:ग्रामीण बोले- स्वामी केशवानंद के नाम पर हो नामकरण, नहीं तो करेंगे आंदोलन

मंगलूणा स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलने की मांग:ग्रामीण बोले- स्वामी केशवानंद के नाम पर हो नामकरण, नहीं तो करेंगे आंदोलन

नेछवा तहसील के मंगलूणा ग्राम में सीएचसी का नाम ‘शिक्षा संत स्वामी केशवानंद सीएचसी मंगलूणा’ रखने की मांग जोर पकड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

नेछवा : ग्रामीणों ने बताया कि स्वामी केशवानंद का जन्म मंगलूणा ग्राम में हुआ था। उन्होंने अपना घर-बार छोड़कर संन्यासी जीवन व्यतीत किया और पूरे उत्तर भारत में शिक्षा की अलख जगाई। भारत सरकार द्वारा उन्हें दो बार राज्यसभा सदस्य भी मनोनीत किया गया था। आज वे पूरे भारत में ‘शिक्षा संत’ के नाम से विख्यात हैं।

उनकी स्मृति में तालाब की ढाणी, मंगलूणा में एक स्मारक का निर्माण किया गया है। इस स्मारक का विधिवत उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल कलराज मिश्र ने सितंबर 2023 में किया था। उस समय सार्वजनिक रूप से यह तय किया गया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलूणा का नाम शिक्षा संत स्वामी केशवानंद के नाम पर रखा जाएगा।

हालांकि, ग्रामीणों को हाल ही में पता चला है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण किसी अन्य नाम से किया जा रहा है। इस जानकारी से संपूर्ण ग्राम पंचायत में जन आक्रोश है।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलूणा का नाम ‘शिक्षा संत स्वामी केशवानंद सीएचसी मंगलूणा’ ही रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Related Articles