[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलआईसी एसोसिएट बनने पर विकास अधिकारी महेंद्र शर्मा का किया भव्य अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एलआईसी एसोसिएट बनने पर विकास अधिकारी महेंद्र शर्मा का किया भव्य अभिनंदन

एलआईसी एसोसिएट बनने पर विकास अधिकारी महेंद्र शर्मा का किया भव्य अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मुख्य कार्यालय में विकास अधिकारी महेंद्र शर्मा के एलआईसी एसोसिएट बनने पर सोमवार को कार्यालय परिसर में उनका भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिकर्ता नित्यानंद कुदाल ने की, जबकि शाखा प्रबंधक अनिल कासनिया व उप शाखा प्रबंधक नवीन सैनी विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान अतिथियों ने मार्ल्यापण कर, साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल प्रदान कर महेंद्र शर्मा का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान अभिकर्ताओं ने शर्मा के साथ बिताए गए संस्मरण साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और उनके योगदान की सराहना की। शाखा प्रबंधक अनिल कासनिया ने कहा कि महेंद्र शर्मा ने अपने दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाकर एक अलग पहचान बनाई है। उनका सामाजिक दायरा और सेवा भावना अनुकरणीय है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नित्यानंद कुदाल ने शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान अभिकर्ताओं ने उपहार में बाइक प्रदान कर शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, सुनील महला, सुरेश सारस्वत, जितेंद्र शर्मा, शंकरलाल प्रजापत, भंवरलाल जांगिड़, ओम शर्मा, यशपाल रणवां, सुखदेव सिंह, प्रभुदयाल प्रजापत, सुभाष सैनी, विद्याधर नेमीवाल, राधेश्याम भूपेश, पूर्व विकास अधिकारी सुरेंद्र बाकोलिया, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अभिमन्यु वशिष्ठ, रविंद्र नूनियां सहित अनेक वक्ताओं ने महेंद्र शर्मा के व्यक्तित्व व कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार चांगल ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में एलआईसी अभिकर्ता व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles