सचिन पायलट की मेहनत से राजस्थान में कांग्रेस 21 से 100 विधायकों तक पहुंची : गोविंद महनसरिया
सचिन पायलट की मेहनत से राजस्थान में कांग्रेस 21 से 100 विधायकों तक पहुंची : गोविंद महनसरिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने और 21 विधायकों से 100 विधायकों तक पहुंचाने में सचिन पायलट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे रविवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित नई सड़क पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
महनसरिया ने कहा कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था और 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के केवल 21 विधायक ही जीत पाए थे। यह कांग्रेस के लिए अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन था। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे राजस्थान का दौरा किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन किए। उन्होंने किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन और यात्राएं कीं, जिससे प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा।
महनसरिया ने कहा कि पायलट के नेतृत्व में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली। अलवर और अजमेर लोकसभा उपचुनाव सहित कई चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यह सचिन पायलट की मेहनत और संघर्ष का परिणाम था।
उन्होंने कहा कि उस समय राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और पार्टी के बड़े नेताओं की सभाओं में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटते थे। महनसरिया ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता में यह उम्मीद थी कि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे।
बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सचिन पायलट युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233075


