सुजानगढ़ के मूंदड़ा में लोकदेवता की मूर्ति खंडित:एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज, आरोप-मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश
सुजानगढ़ के मूंदड़ा में लोकदेवता की मूर्ति खंडित:एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज, आरोप-मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ तहसील के मूंदड़ा गांव में लोकदेवता वीर तेजाजी की मूर्ति को खंडित करने के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर थाना एसआई गीता रानी विश्नोई ने बताया- मामले को लेकर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। मंदिर कमेटी के सचिव पूर्णाराम महरामराम जाट ने ऊंटालड़ के हेमसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी है। हेमसिंह (22) पुत्र अजीत सिंह पर पहले से चोरियों के मामले दर्ज है।
मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश
रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार की रात हेमसिंह ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान उसने दान पेटी तोड़ने के लिए वहां लगी तेजाजी की मूर्ति से भाला अलग कर उसे खंडित कर दिया। गीतारानी ने बताया कि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की गई है। पुलिस टीमें युवक की तलाश में लगी है। गुरुवार की रात नजदीकी गांव जीली गांव में भी दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। जिनको इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230143

