[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के अग्रसेन नगर में बंद घर से चोरी:परिवार गृह प्रवेश में जयपुर गया था, लाखों के गहने-नकदी गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के अग्रसेन नगर में बंद घर से चोरी:परिवार गृह प्रवेश में जयपुर गया था, लाखों के गहने-नकदी गायब

चूरू के अग्रसेन नगर में बंद घर से चोरी:परिवार गृह प्रवेश में जयपुर गया था, लाखों के गहने-नकदी गायब

चूरू : चूरू के अग्रसेन नगर में एक बंद घर से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। घटना उस समय हुई जब परिवार जयपुर में एक गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया हुआ था।

अग्रसेन नगर निवासी कमल कुमार महर्षि ने सदर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका परिवार 22 जून को जयपुर में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर के कमरों में ताले लगे हुए थे। शनिवार को एक पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए हैं।

सूचना मिलने पर परिवार वापस चूरू पहुंचा और घर की जांच की। उन्होंने पाया कि अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़ दिए थे। कमरों में रखी अलमारी के ताले भी तोड़ दिए गए थे। चोर अलमारी से एक सोने की चेन, दो सोने की नथ, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 50 चांदी के सिक्के, एक चांदी का प्याला, 10 जोड़ी चांदी की पायजेब और 73 हजार 134 रुपये नकद चुरा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से चोरी हुए सामान की जानकारी ली है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles