पंकज गर्ग युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने:बोले- पद नहीं, समाज सेवा का मिला अवसर, लोगों ने दी बधाई
रींगस : रींगस निवासी पंकज गर्ग को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा की गई है।
संस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित गर्ग, महामंत्री विष्णु चौधरी और संदीप बजाज ने बताया- पंकज गर्ग ने समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वे समाज के सभी कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करते रहे हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है, ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गर्ग ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज सेवा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अग्रवाल समाज के हित में कार्य करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने इस दायित्व को पाकर सौभाग्यशाली महसूस करने की बात कही और समाजहितों पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
ये रहे मौजूद
पंकज गर्ग की इस नियुक्ति पर गोवर्धन अग्रवाल बावड़ीवाले, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, संजय कुमार, मुकेश कुमार और दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2317611


