श्रीमाधोपुर के कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया पर खेत बचाओ अभियान:किसानों को मृदा जांच और जैविक खेती के बारे में बताया, जीवामृदा की विधि समझाई
श्रीमाधोपुर के कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया पर खेत बचाओ अभियान:किसानों को मृदा जांच और जैविक खेती के बारे में बताया, जीवामृदा की विधि समझाई
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा जांच, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जल संरक्षण और जैविक खेती के प्रति जागरूक करना था।
फसलों और सब्जियों में जैविक रोग प्रबंधन की जानकारी दी
निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. शैलेश गोदिका ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने फसलों और सब्जियों में जैविक रोग प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।
संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में बताया
जीवामृदा की विधि समझाई
डॉ. बी.एल. आशीवाल ने प्राकृतिक खेती में देसी गाय के गोमूत्र व गोबर से बीजामृत और जीवामृत तैयार कर उपयोग करने की विधि समझाई। बजाज ट्रस्ट के धीरज वानखेड़े ने ट्रस्ट की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन रामावतार मिश्रा ने किया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2230125

