नीमकाथाना में 16 दिन से लापता 5 साल का मासूम:आईजी राहुल प्रकाश परिवार से मिले, बोले- हर एंगल से कर रहे जांच
नीमकाथाना में 16 दिन से लापता 5 साल का मासूम:आईजी राहुल प्रकाश परिवार से मिले, बोले- हर एंगल से कर रहे जांच
नीमकाथाना : नीमकाथाना में हिंगलाज माता मंदिर से लापता 5 साल के मासूम का सुराग नहीं मिल पाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी राहुल प्रकाश आज निमोद पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और अब तक की जांच व सर्च अभियान की समीक्षा की।
आईजी बोले-अलग-अलग तरीके से की जा रही तलाश
आईजी राहुल प्रकाश ने परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि मासून की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्र को वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग भागों में बांटकर तलाशी ली जा रही है। अब तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च अभियान चलाया जा चुका है।
आईजी बोले-सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा
उन्होंने बताया कि कई स्थान दुर्गम हैं, जहां पहुंचना काफी मुश्किल है। ऐसे इलाकों में ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है। आईजी ने कहा कि जब तक मासूम का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान निरंतर जारी रहेगा।
आईजी ने अधिकारियों, ग्रामीणों और परिजनों से विस्तृत चर्चा के बाद बताया कि अब सर्च अभियान का दायरा बढ़ाकर पांच किलोमीटर तक किया जाएगा। जंगल में वन्यजीवों की गतिविधियों और पहाड़ी क्षेत्रों के प्रत्येक संभावित स्थान की भी जांच की जा रही है।
हर एंगल से की जा रही जांच
उन्होंने यह भी बताया कि सर्च ऑपरेशन में विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और अब आईटीबीपी से भी सहयोग लेने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही भावेश का पता लगाया जा सकेगा।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2230120

