[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी बाईपास पर क्लिंकर से भरा बेकाबू ट्रोला पलटा:स्कूटी चालक बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी बाईपास पर क्लिंकर से भरा बेकाबू ट्रोला पलटा:स्कूटी चालक बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की मांग की

गुढ़ागौड़जी बाईपास पर क्लिंकर से भरा बेकाबू ट्रोला पलटा:स्कूटी चालक बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की मांग की

नवलगढ़ : शनिवार को टोडी गांव के गुढ़ागौड़जी-उदयपुरवाटी बाईपास सड़क पर तेज रफ्तार क्लिंकर से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

ट्रोला चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। बाईपास मोड़ पर अत्यधिक रफ्तार से मुड़ने के कारण ट्रॉली का पिछला टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और क्लिंकर केमिकल से भरा ट्रोला सड़क पर पलट गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बाईपास पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी चंवरा बाईपास पर क्लिंकर से भरा ट्रोला पलटा था, जिसमें विद्युत पोल टूट गया था और एक स्कूटी चालक बाल-बाल बचा था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास पर चौराहा होने के बावजूद न तो स्पीड ब्रेकर, नहीं ही डिवाइडर और न ही पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं।

इसी कारण गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री से आने वाले केमिकल से भरे ट्रेलर और अन्य भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि सीमेंट कैमिकल से भरे ट्रेलर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में भी तेज रफ्तार से दौडा़ते है। जिस पर प्रशासन समय रहते अंकुश लगाए। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चौराहे पर डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और आवश्यक यातायात संकेतक शीघ्र लगाए जाएं, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles