[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं किसान कमेटी एक जुलाई को धरना प्रदर्शन में होगी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं किसान कमेटी एक जुलाई को धरना प्रदर्शन में होगी शामिल

किसान मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के धरने में भाग लेने का निर्णय

निराधनूं : निराधनूं किसान ग्राम संघर्ष कमेटी के सदस्यों की बैठक शनिवार देर शाम को कमेटी अध्यक्ष करणी रेसपवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील मलसीसर के तत्वावधान में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कमेटी सदस्यों ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलाई को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने की सहमति जताई। इस अवसर पर कामरेड नेता हरिराम महला ने कहा कि यह सामूहिक निर्णय कमेटी को मजबूती प्रदान करेगा और प्रशासन पर किसानों की मांगों के समाधान के लिए दबाव बनाएगा।

बैठक में कमेटी सदस्यों की मांग पर धरना स्थल तक पहुंचने के लिए निशुल्क बस सुविधा विनय कुमार थालोड़ की ओर से उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई।

इस मौके पर विनय कुमार थालोड़, प्यारेलाल सिहाग, बलबीर गुरी, असलम खान, मुस्ताक सया, नंदलाल सामरिया, मुरारी लाल सामरिया, महावीर सिंह, बजरंग सिंह रेसपवाल, सुरेंद्र खिचड़, रतन सिंह शेखावत, लालचंद भोडीवाल, श्रीचंद भोडीवाल, रामसिंह भोडीवाल सहित कई कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles