देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए झुंझुनूं जिले के मंडावा निवासी वायुसेना के जांबाज सर्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा को वायु सेना मेडल से सम्मानित किए जाने के बाद पूर्व सांसद बृजेंद्र ओला ने सरकार के फैसले का स्वागत किया, साथ ही शहीद सम्मान में हुई देरी पर सवाल भी उठाए।
बृजेंद्र ओला ने कहा कि 28 जुलाई 2025 को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में किसी भी सैनिक के वीरगति प्राप्त नहीं होने की बात कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने बताया कि उसी दिन उन्होंने लोकसभा में इस विषय को उठाते हुए कहा था कि झुंझुनूं के मंडावा निवासी सर्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा और राइफलमैन सुनील कुमार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद वायुसेना प्रमुख भी शहीद सर्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा के परिजनों से मिले थे। ओला ने कहा कि शहीदों के सम्मान के मामले में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए था, लेकिन सम्मान मिलने में हुई देरी दुखद रही।
उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के वीर जवानों ने बलिदान दिया था और सर्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें देरी नहीं होनी चाहिए थी।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us