दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी से 50 हजार लूटे:टक्कर मारकर बाइक सवार को गिराया, फिर थैला लेकर फरार हुए बदमाश
दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी से 50 हजार लूटे:टक्कर मारकर बाइक सवार को गिराया, फिर थैला लेकर फरार हुए बदमाश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में दुकान बंद कर रहे लौट रहे दुकानदार से लूट हो गई। दुकानदार को कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर 50 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और पैसे लूट ले गए।
टक्कर लगने से हरीश बाइक सहित नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। कार से दो युवक उतरे और हरीश का थैला छीनकर नवलगढ़ की दिशा में फरार हो गए। छीने गए थैले में दुकान की बिक्री के लगभग 50 हजार रुपये नकद थे।
घटना लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बलारां थाना क्षेत्र के बिड़ोदी बड़ी गांव की गुरुवार रात 10 बजे की है। लूट रामसिंहपुरा निवासी हरीश पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ हुई।
हरीश ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया- गाड़ी बीदासर निवासी हेमंत कासणिया चला रहा था। उसके साथ बेरी निवासी अभिषेक जांगिड़ भी कार में बैठा था। हरीश के अनुसार, कार में दो अन्य युवक भी मौजूद थे।
हरीश के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के घर से एक युवक मौके पर पहुंचा। उसने घायल हरीश को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2229836

