श्रीमाधोपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकला:युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, जगह-जगह ठंडा शरबत पिलाया
श्रीमाधोपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकला:युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, जगह-जगह ठंडा शरबत पिलाया
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर ताजिया का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर गोशाला बाजार और खंडेला बाजार से होते हुए दोपहर करीब 3 बजे चौपड़ बाजार पहुंचा। ढोल-ताशों की मातमी धुनों के बीच निकले इस जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हैरतअंगेज करतब दिखाए
जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन करतबों को देखने के लिए चौपड़ बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हजरत इमाम हुसैन और उनसे साथियों की शहादत को किया याद
ठंडा पानी और शर्बत पिलाया
जुलूस मार्ग पर कई स्थानों पर छबीलें लगाई गईं, जहाँ राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी और शर्बत पिलाया गया। शाम को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजिया को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर थानाधिकारी महेंद्र सिंह और एसआई सुभाष शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जुलूस में इमामुदीन चौहान (मेन सदर), बबलू मणियार, जाकिर कुरैशी, याकूब कुरैशी, हनीफ कुरैशी, सोहेल कुरैशी, शाहिद लोहार, समीर कुरैशी, लाली, रोशन खान और आसिफ सहित मुस्लिम समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2228620


