रानोली-पलसाना में मुहर्रम पर निकला ताजियों का जुलूस:ढोल-ताशों की मातमी धुनों पर युवाओं ने दिखाए करतब, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक
रानोली-पलसाना में मुहर्रम पर निकला ताजियों का जुलूस:ढोल-ताशों की मातमी धुनों पर युवाओं ने दिखाए करतब, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक
रानोली : रानोली और पलसाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अकीदत और भाईचारे के साथ निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
ढोल-ताशों की मातमी धुनों और ‘या हुसैन’ के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। समाज के लोगों ने बताया कि इमाम हुसैन ने कर्बला की जंग में इंसानियत, सत्य और न्याय के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
रानोली में जुलूस मुख्य बस स्टैंड स्थित मस्जिद से शुरू होकर स्टेशन रोड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। यहां युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद जुलूस कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इसी तरह, पलसाना में मुहर्रम का जुलूस मदीना मस्जिद से प्रारंभ हुआ। यह जुलूस रामलीला मैदान, श्रृंगार मार्केट और पुराना बाजार से होते हुए कर्बला पहुंचा। यहां भी युवाओं ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया और शाम को धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
रानोली पुलिस थाने का जाप्ता जुलूस के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। इस अवसर पर लाइसेंसधारी अयूब लुहार, सलीम रंगरेज, इस्लाम रंगरेज, इब्राहिम खान, इदू मनियार, करीम खान एवं याशिन चोबदार सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर क्षेत्र में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2228622


