[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना बायपास पर कार-ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत:एनएच-52 पर हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई; वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना बायपास पर कार-ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत:एनएच-52 पर हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई; वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पलसाना बायपास पर कार-ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत:एनएच-52 पर हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई; वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

रानौली : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पलसाना बायपास स्थित बधाला की ढाणी के पास शुक्रवार शाम कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच सड़क हादसा हो गया। इस टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार बधाला की ढाणी से सीकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। दोनों वाहन मालिकों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिक कार्रवाई पूरी की।

यह हादसा एक बार फिर एनएच-52 पर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पलसाना बायपास पर कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रॉन्ग साइड से आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

Related Articles