[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मातमी धुनों के बीच निकला मुहर्रम का ताजिया:इमाम हुसैन की शहादत पर युवाओं ने दिखाए करतब, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मुस्तैद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मातमी धुनों के बीच निकला मुहर्रम का ताजिया:इमाम हुसैन की शहादत पर युवाओं ने दिखाए करतब, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मुस्तैद

नीमकाथाना में मातमी धुनों के बीच निकला मुहर्रम का ताजिया:इमाम हुसैन की शहादत पर युवाओं ने दिखाए करतब, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मुस्तैद

नीमकाथाना : नीमकाथाना में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम के अवसर पर मातमी धुनों के साथ ताजियों का जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत छावनी स्थित कुरेशियों के मोहल्ले से हुई, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

ताजिया चौक पर अखाड़े में युवाओं ने किया करतबों का प्रदर्शन

जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जेल के सामने स्थित ताजिया चौक पहुंचा। यहां अखाड़े का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए शरबत की भी व्यवस्था की गई।

कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

अखाड़े के प्रदर्शन के बाद ताजियों का जुलूस आगे बढ़ते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

गुहाला सहित अन्य क्षेत्रों में भी निकले ताजिया जुलूस

मुहर्रम के अवसर पर गुहाला और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी ताजियों के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। समाज के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में परंपरागत तरीके से ताजिया जुलूस आयोजित किया गया।

जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। संवेदनशील स्थानों सहित जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles