[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में ढोल-ताशों के साथ निकला मोहर्रम जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में ढोल-ताशों के साथ निकला मोहर्रम जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

बबाई में ढोल-ताशों के साथ निकला मोहर्रम जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

बबाई : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को बबाई कस्बे में मोहर्रम का मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए, जो क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना।

मोहर्रम जुलूस का आयोजन पंच फूल मोहम्मद के नेतृत्व में किया गया। ढोल और ताशों की धुन के साथ निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इससे पहले गुरुवार रात को कत्ल की रात मनाई गई। शुक्रवार को शहादत दिवस के अवसर पर मातमी जुलूस फैयाज मिस्त्री के घर से शुरू होकर सेठ अलाउद्दीन की हवेली के पास से होते हुए सेठ सिराजुद्दीन और फूल मोहम्मद की हवेली के सामने स्थित चौक पहुंचा।

यहां करीब एक घंटे तक ढोल-ताशों के साथ मातम मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के युवाओं ने तलवार, लकड़ी और पट्टे के खेल के माध्यम से आत्मरक्षा के करतब भी दिखाए। इसके बाद जुलूस कुरेशियान मस्जिद के पास से होते हुए सेठ रुड खां शमसुद्दीन की हवेली के सामने पहुंचा, जहां कुछ देर ठहराव के बाद आगे बढ़ा।

जुलूस सेठ सदरुद्दीन की हवेली के सामने चौक में पहुंचा, जहां काफी समय तक श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद सेठ सगीरुद्दीन की हवेली के सामने से होते हुए मोहर्रम चौक पहुंचकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम का समापन हुआ।

जुलूस के दौरान जगह-जगह शर्बत की छबील और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी बाबूलाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बिजली विभाग की ओर से दिनेश गुर्जर, शीशराम सैनी और एफआरटी कर्मचारी दाउद ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

मोहर्रम जुलूस में चिराग सेठ, मिठ्ठू सिराधना, महेंद्र तून्दवाल, सलाउद्दीन, एडवोकेट रहीमुद्दीन, नन्नू टेलर, गफूर मणियार, पंच मोहसिन खान, इमरान तंवर, इलियास, पंच मैनूदीन, कयूम, मोहम्मद सिकंदर, महेंद्र तिवाड़ी, प्यारेलाल गुर्जर (खरखड़ा) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles