[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे फल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे फल

निर्जला एकादशी पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे फल

झुंझुनूं : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, झुंझुनूं की ओर से कच्ची बस्ती में सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों को आम एवं केले वितरित किए गए। ट्रस्ट सदस्यों ने आमजन को फल बांटकर सेवा, परोपकार और मानवता का संदेश दिया।

झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पिछले छह वर्षों से लगातार निर्जला एकादशी के अवसर पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। इसी भावना के साथ ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में ट्रस्ट सदस्यों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भावना और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्य जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में ट्रस्ट कार्यकर्ता सुरेश सीमार, राजेंद्र कनोड़िया, नरोत्तम जी एवं प्रदीप दुलगच ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles